ऋषिकेश की रिपोर्ट
लूट की योजना बनाते 4 अपराधी हथियार दो ज़िंदा कारतूस व 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार।
ज़िला मुख्यालय स्थित दीपनगर थाना क्षेत्र के दुमरावां लालबाग मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि कुछ अपराधी हथियार के साथ योजना बनाते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक लोडेड पिस्टल, दो ज़िंदा कारतूस, 3 एंड्रॉइड फ़ोन के साथ गिरफ्तार किया है। यह सभी पेशेवर अपराधी हैं। जिसका आपराधिक इतिहास खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अपराधियों का नाम बिट्टू कुमार पिता दिनेश सिंह, कन्हैया उर्फ आलोक कुमार पिता विनय सिंह, मिथुन कुमार पिता बिजली पासवान, ओम प्रकाश पिता संजीव सिंह, शामिल है।
बाइट:- डॉ. शिब्ली नोमानी, सदर डीएसपी बिहार शरीफ़
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




