बाबू वीर कुँवर सिंह को डीएम,एसपी और नागरिकों ने किया याद!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में भी महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर शहर के पन्हांस चौक स्थित वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, शिक्षाविद अशोक कुमार सिंह अमर समेत अधिकारी जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों ने माल्यार्पण कर वीर कुंवर सिंह को याद किया। अतिथियों ने वीर कुंवर सिंह की जयंती पर ना सिर्फ उन्हें याद किया बल्कि उनके बताए गए रास्ते और उनके बलिदान को भी याद किया। डीएम और एसपी ने कहा कि 18 57 की लड़ाई में वीर कुंवर सिंह ने जिस तरीके से लड़ाई लड़ी उसे पूरा देश जानता है । आज सभी लोग वीर कुंवर सिंह को याद कर रहा है, जिस तरीके से वीर कुंवर सिंह ने जिस चीज के लिए लड़ाई लड़ी थी उस चीज को समाज और युवा उस जज्बे को अपने दिल में कायम रखें।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय
बाइट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment