वेंडरों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ किया गया जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर के नगर निगम में वेंडरों के द्वारा नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे वेंडरों की मांग है कि नगर निगम के द्वारा शहर में 58 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया गया है उसके बावजूद भी नगर निगम के द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत वेंडरों के दुकानों को हटाया जा रहा है। वही उनके सामानों को जप्त कर के वेंडरों के साथ बदसलूकी भी किया जाता है। जिसका विरोध वेंडरों ने किया। वही डिप्टी मेयर से मुलाकात कर अधिकारियों के इस रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं डिप्टी मेयर ने भी नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा वेंडरों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। प्रदर्शनकारी भेंडरों ने ह समाहरणालय मुख्य द्वार पर भी आकर अपना प्रदर्शन किया।वेंडरों का कहना है कि अगर नगर निगम वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं करता है तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment