अजय के साथ आलोक चौहान शंखनाद के लिए!
✅उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को और धार देने की कोशिश में जुट गई है. इसके लिए वह कई बड़े कदम उठाने जा रही है. इसमें सबसे बड़ा फैसला पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन का है. इस बोर्ड के बनने के बाद साधु-संतों, पुजारियों और पुरोहितों को हर महीने बकायदा सैलरी मिलने लगेगी. इस तरह से UP देश का पहला राज्य हो जाएगा, जहां इस तरह की व्यवस्था लागू होगी. CM योगी अपने उसी वादे को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं इसीलिए इसे 100 दिन के एजेंडे में शामिल किया गया है ▪️




