प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय से मानवता को तार-तार करती एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें महज 4 धुर जमीन के लिए दबंगों ने दो भाइयों पर तालिबानी के जैसा सजा दे रहा है आप इस तस्वीर को देखिए आपका रोंगटा खड़ा हो जाएगा किस तरह से दबंग ने दो भाइयों को बेरहमी से पीट-पीटकर जानलेवा हमला कर रहा है। दबंगों ने बड़े भाई को जहां तलवार से काट कर जख्मी कर दिया वही छोटे भाई को घसीटते हुए अपने घर ले जाकर पहले बंधक बनाया और फिर उसका हाथ पैर बांधकर छत से लटका कर घंटों जानवरों की तरह पिटाई करते रहे। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पक्ष के अनुसार थाने को सूचना देने के बावजूद भी अब तक दबंगों पर पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है । घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव की है । क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट । हम आपको बताते हैं
भी ओ- अगर कोई पूछे जो कि इंसान भी इतना क्रूर हो सकता है? तो इस सवाल का जवाब देने के लिए तस्वीरें ही काफी हैं जो बयान कर रही हैं की इंसान इतने हद तक नीचे गिर सकते हैं । दरअसल पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीखार गांव से जुड़ा हुआ है । बताया जा रहा है कि मखवा निवासी राम प्रीत महतो का विकास एवं सूरज के साथ 4 धुर जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रीत महतो मूल रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला के निवासी थे लेकिन वहां पर बास की समस्या हो उत्पन्न हो जाने के बाद उन्होंने मखवा में एक कट्ठा जमीन खरीदी और परिवार के साथ वही चले गए । लेकिन वहां दबंगों के द्वारा उनकी एक कट्ठा जमीन में से 5 धुर जमीन को हड़प लिया गया । कई बार पंचायती होने के बावजूद भी दबंगों ने उनकी जमीन उन्हें वापस नहीं दी । ताजे मामले में जब रामप्रीत महतो के द्वारा जमीन की मांग की गई तो मौका पाकर सूरज एवं विकास अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रामप्रीत महतों के घर में घुस गए और रामप्रीत महतो के पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इतने में ही रामप्रीत महतो जैसे ही भागने लगे तो आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। किसी तरह रामप्रीत महतो ने दूसरे घर में छिप कर अपनी जान बचाई और वहीं आरोपियों के द्वारा राम प्रीत महतो के छोटे भाई को घसीट कर ले जाया गया। उसके बाद आरोपी विकास एवं सूरज ने उक्त घटना को अंजाम दिया। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह दर्जनों लोगों के समक्ष आरोपियों के द्वारा पीड़ित की पिटाई की जा रही है । घटना के बाद पीड़ित राम प्रीत महतो ने स्थानीय थाना से लेकर जिला प्रशासन एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह से भी न्याय की गुहार लगाई । लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं ।फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है जहां इनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।
बाइट- प्रेमा देवी – पीड़ित महिला
बाइट – रामप्रीत महतो – प्रीत




