एडीजी की समीक्षा बैठक में शामिल हुये अधिकारी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एडीजी के द्वारा भागलपुर और नवगछिया पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक!

भागलपुर, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस एडीजे पुलिस महानिदेशक के आगमन पर पूरे जिले की पुलिस चौकन्ने दिखी है। मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को डीआरडीए भवन स्थित समीक्षा भवन में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है, बैठक में एडीजी अनिल किशोर यादव के साथ जिले में बढ़ रहे आपराध को लेकर समीक्षा की है। बैठक में भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव, सुल्तानगंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। जिसमें डीआईजी सुजीत कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने को लेकर 12 बिंदु पर चर्चा की गई है। वही लंबित मामलों में फरारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित पड़े कुर्की वारंट को त्वरित निष्पादन व शराब कारोबारी व शराब कारोबार में संलिप्त बदमाशों की चल अचल संपत्ति अधिग्रहण को लेकर बल देने साथ ही साथ उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मजबूती से लागू करने की दिशा में जल्द से जल्द संबंधित निर्देशो पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। वही सभी थाना प्रभारियों को थानों में अभिलेखों को सही से रखने का निर्देश दिया गया। वही एडीजी ने बोला कि और बेहतर काम करने को लेकर निर्देश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment