अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ का 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का चार दिवसीय 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में केंद्र सरकार के श्रम नीति के खिलाफ 1 मई को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का निर्णय राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया गया। बेगूसराय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे देश के करीब 600 कर्मचारियों ने 4 दिनों के इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था ।सम्मेलन समाप्त होने के बाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों और सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलाकर 60 लाख सरकारी नौकरी का पद खाली है उसको भरने के लिए, संविदा सिस्टम समाप्त कर समान काम समान वेतन देने सहित शिक्षा प्रणाली में सुधार, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर इस सम्मेलन में चर्चा की गई। इन सभी मुद्दों को लेकर सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि 1 मई मजदूर दिवस के दिन पूरे देश में सभी कर्मचारी यूनियनों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार की जो श्रम नीति है उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही 28 मई को 14 सूत्री मांगों को लेकर मांग दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल और त्रिपुरा में कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है इसको लेकर सम्मेलन में निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया है। बिहार में 40 साल के बाद बेगूसराय में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।
बाईट- सुभाष लांबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मचारी संघ

Join us on:

Leave a Comment