आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव की हुई पेशी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले में बिहार शरीफ़ कोर्ट में हुए पेश, नहीं हुई सुनवाई अगली तिथि सोमवार को होंगे पेश. दरअसल 2015 विधानसभा में विगत चुनाव के दौरान निर्धारित समय अवधि से अधिक समय भाषण देने के आरोप में उनके ऊपर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में जाप सुप्रीमो न्यायालय में उपस्थित हुए। वहीं कोर्ट में पेश होने के बाद जब सुप्रीमो पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि अचार संहिता विरोधियों को परेशान करने का तरीका है। अचार संहिता मामले में हम निर्दोष हैं। न्याय व्यवस्था में सुधार लाने की ज़रूरत है। बोचहा उपचुनाव के सवाल पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि यह किसी की जीत नहीं है बल्कि अहंकार की हार है। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार और एनडीए के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो चुनाव जीतना सम्भव ही नहीं है। सत्ता पक्ष अपने तरीके से रख एसडीओ बीडीओ का इस्तेमाल करके गलत केस बना कर हमारे ऊपर अचार सहिता का मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता देते मामले को लेकर रिव्यू करने की जरूरत है। विरोधियों का परेशान करने का सबसे बड़ा स्टूल बन गया है। हम ऐसे चीजों का विरोध करते हैं। हम न्यायालय का सम्मान करने के लिए आज बिहारशरीफ कोर्ट में पेश होने आए थे। उनके साथ जाप के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाइट:- अधिवक्ता
बाइट:- पप्पू यादव जाप सुप्रीमो

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें