नवादा- डायन के आरोप में महिला को परिजनों ने जमकर पीटा!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

डायन कहकर महिला के साथ भैंसुर व गोतनी ने की जमकर मारपीट,प्राथमिकी दर्ज

नवादा रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामरण पंचायत के भड़रा गांव में एक युवती को डायन कहकर भैंसुर एवं गोतनी ने जमकर मारपीट किया।मारपीट में महिला की हालत काफी गम्भीर हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों की सहायता से पीड़ित महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित महिला की पहचान भड़रा गांव निवासी स्व विनोद मिस्त्री दुला देवी के रूप में हुई है।पीड़ित महिला को सर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई है।वहीं पीड़िता ने बताया कि शाम को लगभग साढ़े सात बजे घर के बाहर बैठी थी।इसी बीच भैंसुर रामविलास मिस्त्री एवं गोतनी मुनिया देवी डायन कहकर गाली-गलौज करने लगा।मेरे द्वारा विरोध करने पर दोनों लोग लाठी एवं लोहे के रड से मारपीट करने लगे।मुझे बचाने मेरा छोटा बेटा आया तो उसके साथ भी उनलोगों ने मारपीट किया।जब आसपास के लोग जुटे तो वे लोग भाग खड़े हुए।साथ ही धमकी दिए कि अगर थाना में केस करोगी तो मेरे साथ मेरे बेटे को भी जान मार देंगे।मेरे कान में सोने के रहे कनवाली को भी छीन कर लेकर चले गए।पीड़िता ने बताया कि उसके पति लगभग 20 वर्ष पूर्व स्वर्गवास कर चुके हैं।उसके बड़े बेटे बाहर रहकर मजदूरी करता है।वहीं वह छोटे बेटे के साथ गांव में अपना गुजर-बसर कर रही है।पीड़िता ने बताई कि इससे पहले भी तीन बार डायन कहकर दोनों के द्वारा मारपीट किया जा चुका है।जिसको लेकर गांव के बुद्धिजीवियों ने पंचायत लगाकर भैंसुर व गोतनी को दंडित भी किया है।पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को दी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है।दोषियों के खोजबीन को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।वहीं बताते चलें कि इससे पूर्व भी सवैयाटांड़ पंचायत के एक युवती को गांव के लोगों ने बड़ी निर्ममता के साथ हत्या कर दिया था।जिसमें दर्जनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें