प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन शहर के गांधी स्टेडियम में आम सभा के साथ शुरू हुई। 4 दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के करीब 600 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। आज आम सभा का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले और कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के द्वारा किया गया ।बताया जा रहा है कि 40 वर्षों के बाद बेगूसराय में संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है ।सम्मेलन में बढ़ती बेरोजगारी, पेंशन नीति संविदा कर्मियों को समायोजन, सार्वजनिक क्षेत्रों की बिक्री समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा कि आज लोकसभा हो या विधानसभा लोग आवाज उठाते हैं लेकिन सुनता कोई नहीं है केंद्र की सरकार सिर्फ अडानी अंबानी को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है देश में बेरोजगारी है लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही है जीएसटी कानून पूरे देश में एक साथ लागू हो जाती है लेकिन पेंशन नीति सरकार लागू नहीं कर रही है वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढाबले ने कहा कि देश की आजादी में जिन तीन संघों का योगदान नहीं था वह लोग बंटवारा करो राज करो के नारों के साथ काम किया आजादी तो हमें मिली लेकिन भारत पाकिस्तान बंटवारा के साथ लाखों लोगों की मौत पर मिला है।
बाईट- अजय कुमार विधायक विभूतिपुर
बाईट- अशोक ढावले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा




