नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु प्रतिमा विर्सजन को पहुंचे जयनगर गंगा घाट।
बरौनी
गढ़हरा में चैत नवरात्रि आस्था के महापर्व का उत्साह प्रतिमा विर्सजन के साथ हुआ समाप्त।नप बीहट वार्ड आठ रामपुर टोला में स्थित मनोकामना दुर्गा माता प्रतिमा का विसर्जन सोमवार देर शाम सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शांतिपूर्ण महौल में सम्पन्न हुआ।प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गढ़हरा थाना प्रभारी प्रतोष कुमार एवं दर्जनों पुलिस बल की पूरी सुरक्षा व्यवस्था में रामपुर टोला मंदिर से शुरू होकर,गढ़हरा बाजार,गोरियारि टोला, बारो शिवाला घाट की लगभग तीन किलोमीटर की क्षेत्र परिक्रमा पूरी करते हुए जयनगर गंगा के पवित्र घाट पर पूरे विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ माता की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया गया।वहीं इस दौरान सैकडों की संख्या में महिला श्रद्धालु उत्साहित होकर तीन कीमी माता विसर्जन परिक्रमा कार्यक्रम में शामिल हुई।परी यात्रा के दौरान माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था।जगह जगह पर ग्रामीणों द्वारा विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई।साथ ही जगह जगह प्रतिमा को रो कर श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना आरती कर विदाई दी।पूरे विसर्जन यात्रा के दौरान पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।वहीं इस मौके पर गढ़हरा थाना प्रभारी प्रतोष कुमार,पूर्व उपमुख्य पार्षद पंकज मिश्रा,जनसंख्या फाउंडेशन के प्रदेश सचिव जितेन्द्र कुमार,समाजसेवी कृष्णन्दन राय,शिक्षक रंजीत सिंह,भाजपा नेता प्रमोद सिंह, टीटीई बब्लू सिंह,ब्रजेश कुमार,डाॅ मनटुन मिश्रा,संतोष आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।




