नालंदा:- विहिप और बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा बिहारशरीफ में रामनवमी महोत्सव को लेकर विराट शोभायात्रा निकाला जा रहा है। शोभा यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर के प्रथम शिलान्यासकर्ता कामेश्वर चौपाल द्वारा श्रम कल्याण केंद्र मैदान से भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद की जाएगी। शोभा यात्रा का समापन बाबा मणिराम अखाड़ा पर राम मंदिर में आरती के बाद होगा। कोरोना के कारण दो साल के प्रतिबन्ध के बाद इस बार शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।शोभा यात्रा में शामिल बैंड बाजे पर महिला पुरुष श्रद्धालु खूब थिरके। शोभा यात्रा में जमकर जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे लगे। वहीं झाकियों में अर्जुन टैंक और आकाश मिसाईल को शामिल किया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment