बढ़ती महंगाई से कहीं श्रीलंका वाली हालत में देश न आ जाए : जाप

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

एम्बुलेंस के अभाव में ठेले पर शव ले जाने की घटना निंदनीय: दानवीर

केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल क्‍या, सब्‍जी 100 के पार : राजू दानवीर

एंकर–जन अधिकार पार्टी (लो) के युवा अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने केंद्र सरकार हमला बोलते हुए महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का काम किया। उन्‍होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, उससे कहीं देश की हालत आने वाले दिनों में श्रीलंका जैसी न हो जाए। उन्‍होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार है, जो खुद महंगाई कम करने की बात कर सत्ता में आई थी, लेकिन आज यही सरकार तेज गति से महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। इस वजह से आज पेट्रोल क्‍या, अब तो सब्जियों की कीमत भी औसतन सौ के पार चली गई है।
उन्होंने बीते दिनों हिलसा में ठेले पर शव ले जाने की घटना के सवाल पर कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। यह निंदनीय है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में एम्बुलेंस की जगह ठेले पर शव ले जाना पड़ा। बिहार में यह कोई नई बात नहीं है। लगातार इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगर बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यस्था और रोजगार की व्यवस्था दुरुस्त हो जाये तो बिहार का विकास तेजी से हो पाएगा।

बाइट।राजू दानवीर जाप नेता

Join us on:

Leave a Comment