प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डीएम अरविंद कुमार वर्मा, भाजपा विधान पार्षद सर्वेश कुमार भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता, सीपीआई विधायक राम रतन सिंह समेत अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिले में चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और जहां भी शिकायतें मिली हैं उन को ठीक करने का निर्देश दिया गया है इसके साथ ही शहर में बुडको के द्वारा किए जा रहे कार्यों के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बुडको की वजह से उन्हें काफी गालियां सुननी पड़ी है बैठक में बुडको के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह नल जल योजना के लिए जहां भी सड़क तोड़े पहले उसे बना लें तब आगे का काम करें ।अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह भारत के संविधान के तहत कार्रवाई करेंगे। इस बैठक में जिले में चल रहे राज्य सरकार और केंद्र सरकार कि योजनाओं की समीक्षा की गई है। कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर बैठक में चर्चा की जा रही है कि किस तरह योजनाओं को सही तरीके से जमीन पर उतारा जाए और जिले का विकास हो सके, इसको लेकर चर्चाएं की जा रही है। बैठक में योजनाओं में मिलने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री




