मोतिहारी:- सरकारी अस्पताल का कारनामा, दवाओं को लगा दी आग

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

किसी भी मरीज को स्वस्थ होने के लिये दुआ और दवा की जरूरत होती है लेकिन पूर्वी चंपारण जिले के  स्वास्थ महकमा द्वारा गरीबो के उपयोग में आने वाले दवा को आग में जलाया गया है ।

मामला पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा प्रात्मिक स्वास्थ केंद्र का है जहाँ लाखो के दवा को आग में जलाया गया है । तस्वीर आप खुद देख सकते हैं । किस तरह गरीबो के लिय सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजे गए जन उपयोगी द्ववाओं को मरीजो को न देकर आग में जलाया गया है । जिन दवा को आग में जलाया गया है उसमें कुछ दावा एक्सपायर हो गया है । वही दूसरी तरफ मोतिहारीं सदर अस्पताल में मरीजो को दवा नहीं मिलने से त्राहिमाम मचा हुआ है । मरोजो को दवा नहीं मिलने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता रोड पर उतर आंदोलन की बात कर रहे हैं  । तो उसी दवा को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आग में जलाया जा रहा है ।

बाईट— अनिकेत पांडये — सामाजिक कार्यकर्ता 

   बड़े अधिकारियो की इस ओर नजर न पड़े इस लिये स्वास्थ्य  केंद्र के पीछे लाखो के दवाइयों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया है जिससे एक बड़े घोटाले की बू आ रही है । हलाकि इन जलते हुए  दवाइयों का धुआं अधिकारियो के आँखों में लग गई है जिसके बाद  इस मामले में मोतिहारी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है और मामले की जाँच कर बड़ी   कार्यवाई कि बात कही है । हलाकि जाँच अगर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों की हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है 

बाईट— शीर्षत कपिल अशोक — जिलाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment