नवादा:- जमीनी विवाद में माँ-बेटे को किया अधमरा!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया गया। जिसमे माँ बेटे की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है

अकबरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मां बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर गांव निवासी अशोक प्रसाद का अपने तीन भाई शिवबालक प्रसाद, चंद्रभूषण कुमार एवं रामनंदन कुमार के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। तीनों भाई एकमत होकर अपने बड़े भाई को अशोक को हिस्सा देना नहीं चाहता था। आज सुबह अशोक की पत्नी उर्मिला देवी गेहूं का फसल काटने गई, तभी तीनो भाई उर्मिला के साथ मारपीट करने लगा बीच-बचाव करने आया उसके पुत्र रंजीत कुमार के साथ भी मारपीट की गई। जिससे दोनों मां बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment