अगलगी से बचाव के लिये सावधानी बरतनी आवश्यक !

SHARE:

बांका से गोपाल कश्यप

रजौन : आपदा प्रबंधन शाखा एवं अग्निशामालय बांका के सहयोग से शनिवार को बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी परिसर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी अगलगी से संबंधित दिशा-निर्देश व आपदा की स्थिति में संपर्क किए जाने वाले जिला कार्यालय बांका के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर से आच्छादित पम्पलेट भी छात्र छात्राओं के बीच बांटी गई। मौके पर बच्चों को अगलगी से बचाव हेतु क्या करें या न करें, अगलगी के समय क्या करें आदि की चर्चा की गई। शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह ने बताया कि जानकारी से हमलोग आपदा के जोखिम को कम कर सकते हैं। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चंद्रशेखर चौधरी, हेमशंकर कुमार, सिकंदर शर्मा आदि ने भी अगलगी से बचाव व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।

अगलगी से बचाव को ध्यान रखने योग्य बातें –

हवा शुरू होने से पहले सुबह खाना बना लें, शाम में हवा थमने पर खाना बनायें।
चूल्हे को बच्चों के भरोसे न छोड़े ।
रसोई घर के निकट बाल्टी में पानी भरकर रखें ।
बीड़ी, सिगरेट जलाकर इधर- उधर न फेंके।
पशुशाला के निकट आग जलाकर ना छोड़ें ।
खलिहान या घर में जले दीपक व अगरबत्ती की निगरानी रखें।
फसल अवशेष में आग लगाकर ना छोड़े।
खाना बनाते समय ढीले-ढाले वस्त्र या पॉलिस्टर का कपड़ा न पहने।
आग लगने पर अग्निशमन दस्ते को तुरंत सूचित करें

Join us on:

Leave a Comment