सोनी पांडेय
बिहार के दरभंगा में आज अपराधियो ने फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिन दहाड़े पंजाब नेशनल बैंक से हथियार के बल पर तकरीबन पचास लाख रुपये लूट कर चलते बने । घटना विरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार की है । लोगो की माने तो तकरीबन चार से पांच अपराधियों ने पूरे घटना को अंजाम दिया । महत्वपूर्ण बात यह है कि अपराधियों ने न सिर्फ बैंक से पचास लाख रुपये के करीब लूट कर चलते बने बल्कि पिस्टल की नोक पर बैंक के अंदर ग्राहकों से भी नगदी लेकर चलते बने । घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई बिना समय गवाए दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुच खुद जांच सुरु कर दी । हलाकि अब तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है फिलहाल पुलिस बैंक के अलावा अगल बगल के CCTV फुटेज को खंगाल अपराधियो की शिनाख्त में जुट गई है । घटनास्थल पर कुछ जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है




