रवि शंकर शर्मा
बाढ़ थानाक्षेत्र में शराब तस्करों दुस्साहस सामने आया है। छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने फायरिंग की है जिसमे थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजनन्द बाल बाल बचे हैं।
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की खेप आने वाली है जिसके आधार पर थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ बाढ़ रेलवे स्टेशन के आउटर सिंग्नल पर लहेरिया पोखर के समीप घेराबंदी की।
इस बीच तस्कर बोरा में भर भर कर शराब उतारने लगे, पुलीस से घिरता देखते ही शराब तस्कर तुरन्त फायरिंग करने लगे और फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बाल बाल बचे हैं।
इस बीच भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।
वहीं इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।




