बेगूसराय- गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिये हुआ चिंतन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की आय कैसे बढ़े इसको लेकर आज बिहार सरकार के गन्ना आयुक्त गिरवर दयाल सिंह बेगूसराय पहुंचे। दरअसल हसनपुर चीनी मिल के देखरेख में गढ़पुरा प्रखंड के कोरेए गांव में सिंगल वर्ड गन्ना पौधशाला पंहुचे जहां गन्ने के बीज को तैयार किया जा रहा है। इस पौधशाला का निरीक्षण करने गन्ना आयुक्त गिरवर दयाल सिंह हसनपुर चीनी मिल के अधिकारियों के साथ पहुंचे । गन्ना आयुक्त गिरवर दयाल सिंह ने कहा कि बिहार सरकार लगातार गन्ना उत्पादक किसानों की उत्पादन बढ़ाने और किसानों को अच्छी आमदनी के लिए गन्ना विकास कार्यक्रम चला रही है। किसानों को गन्ना से आय बढ़ाने में सिंगल वर्ड काफी कारगर होगा। इसलिए सरकार की मंशा है कि ना सिर्फ किसानों की गन्ना उत्पादन डबल हो बल्कि किसानों की आय भी दोगुनी हो। इस मौके पर सहायक आयुक्त जे पी एन सिंह, संयुक्त निदेशक ईख विकास विभाग गन्ना ओंकार नाथ सिंह तथा हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र कुमार तिवारी मौजूद थे। गन्ना आयुक्त के द्वारा चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारियों को गन्ना पौधशाला में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के सामानों की आपूर्ति एवं उत्तम व्यवस्था से व्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया।
बाईट- गिरवर दयाल सिंह, गन्ना आयुक्त बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें