अधिकारियों को देता हूं कमीशन, नहीं दूंगा पूरा अनाज- डीलर

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

अधिकारियों को देता हूं कमीशन, नहीं दूंगा पूरा अनाज: देखें पीडीएस दुकानदार की करतूत…

राजगीर में एक जन वितरण प्रणाली दुकानदार गरीबों की हकमारी कर रहा है। इसका खुलासा वायरल वीडियो से हुआ। वीडियो में स्पष्ट है कि दुकानदार सभी ग्राहकों का दस किलोग्राम अनाज की हकमारी कर रहा है। विरोध करने पर दो टुक कह रहा है कि अधिकारियों को चालीस प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। कम अनाज नहीं लेना है तो दूसरे दुकान से जाकर उठाव करो। सभी अनाज कम ही देगा। कम नहीं देगा तो कमीशन कहां से देगा।
वायरल वीडियो नगर परिषद के नई पोखर का बताया जा रहा है। अनुज्ञप्तिधारी रविन्द्र उपाध्याय के बदले उसका भतीजा पॉश मशीन से अनाज का वितरण कर रहा है। ग्राहक ने जब कम अनाज देने की शिकायत की तो वितरणकर्ता ने दोटुक कहा कि अधिकारियों को चालीस प्रतिशत कमीशन देना होता है। कम अनाज नहीं देंगे तो कमीशन कहां से देंगे। अनाज लेना है तो लो। नहीं ताे दूसरे दुकानदार से उठाव करो। सभी दुकानदार दस किलोग्राम अनाज कम ही देगा। अगर शिकायत करनी है तो वह भी करके देख लो। कुछ नहीं हाेने वाला है। सभी को कमीशन पहुंचता है।

सीएम से की थी शिकायत
मुख्यमंत्री के राजगीर आगमन पर कुछ पीडीएस ग्राहकों ने दुकानदार द्वारा कम अनाज देने की शिकायत की थी। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच का आदेश डीएम को दिया था। डीएम ने शिकायतों पर संजीदगी नहीं दिखाई। जिसका नतीजा है कि कुछ पीडीएस दुकानदारों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। गरीब लोग इसका विरोध करते हैं तो उन्हें आंखें दिखाई जा रही है।

कार्रवाई की आस
पीडीएसप दुकानदार की हकमारी से गरीब परेशान हैं। सीएम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से निराश किसी गरीब ने हकमारी का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। शायद गरीब को उम्मीद होगी कि वीडियो वायरल होने पर जिम्मेवार कार्रवाई करें।

जांच का आदेश
एसडीओ अनिता सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद प्रशासन पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई करेगी। संबंधित पदाधिकारी को जांच का निर्देश दे दिया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment