डॉ. अर्चना की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल, डॉक्टरों ने निकाला मार्च

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

राजस्थान की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना शर्मा को न्याय दिलाने के लिए बिहार शरीफ में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

बिहारशरीफ के आईएमए भवन से डॉक्टरों द्वारा राजस्थान की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना शर्मा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाली गयी । मार्च में आईएमए भवन से निकलकर हॉस्पिटल मोड़ पहुंचा जहां l डॉक्टरों ने कैंडल जलाकर डॉ अर्चना शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की lइस कैंडल मार्च के माध्यम से डॉक्टरों ने पीड़ित परिवार समेत पूरे देश के डॉक्टरों के सुरक्षा की मांग करते हुए घटना की तीव्र निंदा की । दरअसल डॉ अर्चना ने एक महिला का डिलीवरी करवाया था और और वह बच नहीं सकी । उसके बाद डॉ अर्चना के ऊपर 302 का केस दर्ज कर दिया गया ।जिससे वह मानसिक तनाव में आ गयी और उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बाइट-डॉ कुमार अमरदीप नारायण सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें