11 सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष किया गया प्रदर्शन

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट भागलपुर के द्वारा जिला पदाधिकारी भागलपुर के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन सम्पन्न हुआ।जिला सचिव श्याम नंदन सिंह के नेतृत्व में राज्य स्तरीय 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन किया गया।स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण समस्या भागलपुर मांगें हवाई जहाज का उड़ान को भी प्रखरता से उठाया गया। भागलपुर जिला में हवाई जहाज उड़ाने की घोषणा कई बार नेताओं ने किया है लेकिन सिर्फ घोषणा ही बनकर रह गया है।संगठन माँग करती है कि हवाई सेवा की शुरुआत अविलम्ब प्रारम्भ किया जाय।गंभीर बीमारी एवम जल्दी यात्रा करने में हवाई सेवा नहीं रहने से काफी कठिनाई होती है जिला पदाधिकारी भागलपुर के विधिशाखा प्रभारी अपर समाहर्ता मृत्युंजय कुमार से मिलकर सारी समस्या को सही जगह भेजने का अनुरोध किया गया।वहीं राज्य स्तरीय माँग में पुरानी पेंशन लागू करने, प्रोन्नत्ति की कार्रवाई प्रारम्भ करने,50 वर्ष की उम्र में जबरन सेवानिवृत करने के आदेश को वापस लेने,अनुबंध मानदेय कर्मी को नियमित करने तथा कार्यभारित,मौसमी कर्मी को स्थायी करने सहित 11सूत्री मांगों को पूरा करने के माँग पत्र समर्पित किया गया।इस प्रदर्शन में जिला सचिव श्याम नंदन सिंह,अध्यक्ष नकुल प्रसाद सिन्हा, जिला संयुक्त सचिव राकेश अम्बष्ठ, सुमेश्वर प्रसाद यादव,जिला उपाध्यक्ष श्याम रविदास,अनुमंडल नवगछिया अध्यक्ष राम किशोर राय, जिला सचिव चक्रधर मंडल,स्वास्थ्य विभाग से अर्चना कुमारी,अपराजिता,सबिता कुमारी,सुनील मंदक,पिंटू कुमार,संजय मंडल,नर्मदेश्वर,तिवारी,नरेंद्र प्रसाद साह, रजनीकांत यादव,हलधर यादव,विजय कुमार,निर्मल कुमार एवम जय प्रकाश यादव,अविनाश कुमार,बंधु यादव रवि कुमार सहित सैकडो कर्मचारी शिक्षक शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment