प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में कोरोना के दो साल बाद बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य कालबेलिया की प्रस्तुति की गई। जहां महिलाओं और पुरुष कलाकारों ने 4-4 मटका और उसमें आग जलाकर नृत्य किया वहीं कील पर भी पुरुषों ने नृत्य पेश किया जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा। महिला नृत्यांगना ने गिलास पर खड़े होकर सिर पर 6 मटका लेकर नृत्य पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार ने दीप जलाकर किया। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी और सैकड़ों आम लोगों ने हिस्सा लिया जो इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और इसकी सराहना की। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार जल जीवन हरियाली थीम पर बिहार दिवस मनाया गया। दिन भर कई तरह के कार्यक्रम आयोजन किए गए और शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। जल को बचाएं पेड़ पौधा लगाएं और बिहार की जो गौरवशाली इतिहास रहा है उसको और आगे बढ़ाएं।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा , डीएम




