रवि शंकर शर्मा
हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है और इसलिये आज इस अवसर भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने बिहार दिवस की बधाई दी है। ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में श्री कोविंद ने लिखा कि
“बिहार दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई! बिहार का एक गौरवशाली अतीत और समृद्व सांस्कृतिक विरासत है। यहां के कर्मठ व प्रतिभाशाली लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिहार के राज्यपाल के रूप में यहां के लोगों का मुझे अत्यंत स्नेह मिला।इस विशेष अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।”




