रवि शंकर शर्मा
हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है और इसलिये आज इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बिहार दिवस की बधाई दी है। ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में रक्षा मंत्री ने लिखा कि
‘बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह भूमि भारत में त्याग, तपस्या, संस्कृति और संस्कार की भूमि मानी जाती रही है। मेरी यही कामना है कि बिहार प्रदेश विकास की बुलंदियों तक पहुँचे और प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की वृद्धि हो।”




