ऋषिकेश की रिपोर्ट
सिलाव थाना क्षेत्र के भवानी विगहा गांव में होली के दूसरे दिन डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर दबंगो ने पूरे परिवार को दौड़ा दौड़ा कर पिटायी की।जिससे एक ही परिवार के 8 लोग जख्मी हो गया।घटना के सम्बंध में जख्मी ने बताया कि होली को लेकर पूरे इलाके में जश्न का माहौल था।सभी लोग एक दूसरे के साथ होली मना रहे थे लेकिन इसी दौरान दबंगो ने होली के जश्न म खलल डालते हुए अश्लील गाना बजाना शुरू कर दिया । जब रविकांत सिंह ने डीजे पर अश्लील गाना बजाने से सत्येंद्र सिंह,भरत सिंह,अनिल सिंह को मना किया। मना करना ही रविकांत सिंह को इतना महंगा पड़ गया की 12 की संख्या में गुर्गो ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया और दौड़ा दौड़ा कर पीटा।दबंगो ने लाठी डंडे से सभी की पिटायी की।जिससे परिवार के सभी सदस्य जख्मी बताये जा रहे है।परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी देने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुची।करवाई के नाम पर अब तक पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करने का काम किया है।किसी की गिरफ्तारी नही होने परिवार वालो में नाराजगी देखी जा रही है।इस मारपीट में रिशु,रविकांत सिंह,सिद्धि सिंह,जयवीर,जयपाल,सन्नी,अजय,प्रषित सिंह घायल है।




