बेगुसराय-सड़क दुर्घटना में बाद स्टेट हाइवे 55 जाम कर भारी प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में कार और बाइक के सीधे टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत से नाराज लोगों ने मुआवजा को लेकर एसएच 55 को किया जाम

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ एसएच 55 को जाम कर दिया। दरअसल मुफस्सिल थाना के सदर ब्लाक के निकट कल शाम स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दो युवक को सामने से टक्कर मारी थी, जिसमें बाइक सवार आनंदपुर निवासी रंजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि मृत्युंजय कुमार घायल हो गया था। आज सुबह शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर लोहिया नगर ओपी के पन्हांस चौक के निकट जाम कर दिया। आप देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एसएच 55 पर उतरे हैं और सड़क को जाम कर रखा है। घटना की सूचना पर सदर प्रखंड के सीओ दीपक कुमार और लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिकी का दर्ज होने के बाद सरकारी मुआवजा के तौर पर 5 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रंजीत कुमार मजदूरी का काम करता था और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। रंजीत के मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है।
बाईट- प्रभात कुमार, स्थानीय निवासी
बाईट- दीपक कुमार, सीओ बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें