अमित सिंह
मोकामा थाने में होली मिलन समारोह के साथ साथ हुई शांति समिति की बैठक।
होली के त्योहार को लेकर आज मोकामा थाने में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।साथ हीप शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई।बैठक में शांति पूर्वक होली मनाने की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।मोकामा थाना इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि मोकामा थाना के द्वारा 16 मार्च से 20 मार्च तक युद्ध स्तर गश्ती की जाएगी।पूरे क्षेत्र में 24 घण्टे पुलिस तैनात रहेगी।
मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी ज्ञानानंद ने कहा कि अगजे के दिन प्रत्येक वार्ड पर नजर रहेगी,ताकि आग से किसी प्रकार का नुकसान न हो।शराबियों और असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रहेगी।गंगा नदी में होली पर्व के दिन नहाना प्रतिबंध रहेगा।सभी अधिकारियों ने समस्त मोकामा वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।मौके पर दर्जनों वार्ड पार्षद समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे।




