धीरज शर्मा की रिपोर्ट
एमएलसी चुनाव में भाकपा-माले ने सीपीआई प्रत्याशी कामरेड संजय यादव का समर्थन किया है। भाकपा-माले नेता सह ऐक्टू के जिला उपाध्यक्ष कामरेड अरुणाभ शेखर ने सीपीआई के एमएलसी प्रत्याशी कामरेड संजय यादव के नामांकन में शामिल होकर उनके साथ एकजुटता जतायी और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने मौके पर कहा कि कामरेड संजय यादव महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। भाकपा-माले इनकी उम्मीदवारी का भरपूर समर्थन करता है। महागठबंधन के अन्य घटक दलों के समर्थक सहित क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों से भाकपा-माले इनको भारी मतों विजयी बनाने की अपील करता है। भाकपा-माले प्रभारी मुकेश मुक्त ने बताया कि भागलपुर-बांका एमएलसी चुनाव क्षेत्र के सभी पार्टी समर्थक पंचायत प्रतिनिधि महागठबंधन समर्थित सीपीआई उम्मीदवार को वोट देंगे। आवश्यकतानुसार पार्टी हर स्तर पर महागठबंधन के संयुक्त चुनाव प्रचार में शामिल होगा और उनकी जीत के लिए स्वतंत्र तौर पर भी अभियान चलाएगा।




