:- रागिनी शर्मा
बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजनन्दन के नेतृत्व में गठित की गई, छापेमारी दल ने थानाक्षेत्र के मलाही से हत्या, आर्म्स एक्ट और शराब मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभ्युक्त अरविंद राय बाढ़ थाना कांड संख्या 264/17 में फरार चल रहा था। वहीं बटोरन राय शराब मामले में फरार चल रहा था। आगामी होली और शव ए बारात को लेकर पुलिस ने अभी से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। ASP अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की पुष्टि की है।




