धीरज शर्मा की रिपोर्ट
मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी के बी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी के 370 कैडेट्स ने परीक्षा दी! मेजर डाक्टर गीता मिश्रा ने बताया कि दो वर्ष के जूनियर डिवीजन के प्रशिक्षण के बाद कैडेट ए सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं! इसके बाद दो वर्ष सीनियर डिवीजन में प्रशिक्षण दिया जाता है तथा परीक्षा में पास होने के बाद कैडेट्स को बी प्रमाण पत्र दिया जाता है! लेफ्टिनेंट राजेश नंदन ने बताया आज भागलपुर विश्वविद्यालय के एक दर्जन कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने बी सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा दी! इसके बाद ड्रिल टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें हथियारों को खोलना तथा जोड़ना, मैप रिडिंग, कंपास की जानकारी तथा शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली जाएगी! वहीं मौके पर कमांडिंग अधिकारी कर्नल GC लोहानी , कर्नल AK दास , सुबेदार मेजर प्रकाश जगदाले के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजुद थे !




