साहिबगंज:- कई कांडों का फरार कुख्यात गिरफ्तार!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साहिबगंज एवं पाकुड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

मोटरसाइकिल एवं एक देशी कट्टे के साथ 315 बोर की 10 गोलियां बरामद

साहिबगंज

बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने विभिन्न मामलों में वांक्षित आरोपी मिहिर नर सुंदर उर्फ मिहिर ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस आरोपी के खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिसमे अकेले पाकुड़ जिले के विभिन्न थानों में ही इस पर 5 मामले दर्ज हैं, इसके अलावा रांगा थाना, राधानगर थाना, बरहरवा थाने में भी मामला दर्ज है, पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्त ने रांगा थाने में दर्ज कांड संख्या 14/22 आईपीसी 394 एवं बरहरवा थाने में कांड संख्या 23/22 आईपीसी 398 के तहत लूटपाट की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए अपने कई साथियों के विषय में पुलिस को जानकारी दी है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास अब पुलिस द्वारा किया जा रहा है। बता दें की पुलिस गिरफ्त में आए इस आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा और 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल भी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है।

Join us on:

Leave a Comment