:- ब्यूरो रिपोर्ट
तेलियाचक बाजार से सुल्तानाबाद गांव तक बनी सड़क बीते 20 वर्षों से जर्जर
सड़क जर्जर रहने से छह हजार की आबादी को आवाजाही में भारी दिक्कत
ग्रामीणों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से की जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग
काठीकुंड(दुमका)
काठीकुंड ब्यूरो की रिपोर्ट
काठीकुंड प्रखंड के तेलियाचक बाजार से सुल्तानाबाद गांव तक बनी सड़क बीते 20 वर्षों से जर्जर स्थिति में है|सड़क की दयनीय स्थिति से 14 गांवों के लगभग छह हजार लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक से कई बार इस सड़क को बनवाने की मांग की हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। बताते चलें कि यह सड़क प्रखंड मुख्यालय से धनियापहाडी, बलीजोड, बजरीसोल,शहरीटोला, फिटकोरिया, तिलयटांड, चरकापाथर, लकड़ा पहाड़ी, सिजवादुम, कसीकूल, सुल्तानाबाद, नुनाडंगाल, नूनाडंगाल, छोटा नाराज़, गांव को जोड़ती है। इतने गांवों को जोड़ने वाली सड़क 20 वर्षों से जर्जर पड़ी है। इसका खामियाजा 14 गांवों के छह हजार आबादी को भुगतान पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 में ग्रामीण कार्य विभाग दुमका द्वारा करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से अब तक सड़क की दोबारा मरम्मत नहीं हुई है। इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे वह उखड़ी गिट्टी से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीण जीरूलाल राय, राजेश राय,महादेव राय, कर्मी देवी, अनिता देवी, मीरा देवी, राजकुमार राय, कारों राय, मोहन राय, गिरजा देवी, गुड़िया देवी, कौशल्या देवी, सुशनी देवी, अर्जून राय, दिपांकर राय, महेंद्र राय, सनिया कुमारी, चंपा कुमारी, चुनिया देवी, फुलमुनी कुमारी समेत कई ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है।




