प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के कई थाना क्षेत्र में उत्पाद पुलिस ने डॉन कैमरे के माध्यम से घहन छापामारी के दौरान देशी और विदेशी शराब को किया जप्त
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में होली को लेकर उत्पाद विभाग की टीम और थानों की पुलिस लगातार शराब बरामदगी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रही है। एक ओर तेघरा थाना पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की जहां सैकड़ों लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया आप तस्वीरों में ही देख सकते हैं किस कदर पुलिसकर्मी डिब्बों में रखे महुआ शराब को नष्ट कर रही है वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को दिन भर उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से निमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार और साम्हो थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में ड्रोन के माध्यम से छापेमारी की। इस दौरान सैकड़ों लीटर जावा को नष्ट किया गया। इसके अलावा वीरपुर थाना क्षेत्र, फुलवरिया, बरौनी थाना, नीमचांदपूरा इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि होली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है फुलवरिया में 7 लीटर शराब के साथ नरेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है जबकि कई इलाकों में जावा को नष्ट किया गया है होली को लेकर लगातार जारी रहेगा। बिहार सरकार शराब बंदी को सफल बनाने के लिए ड्रोन कैमरा दिया है लगातार उत्पाद विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से शराब बंदी को सफल बनाने के लिए छापेमारी कर रही है।
बाइट- दुर्गेश कुमार ,इंस्पेक्टर रसद विभाग




