नवादा:- साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ युवक, 59 हजार साफ!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरिया निवासी अरुण कुमार के पीएनबी बैंक खाते से ₹59000 की निकासी हो गई है.

पीड़ित अरुण ने बताया कि जिले के अकबरपुर में स्तिथ पीएनबी बैंक में रुपये निकालने गया था लेकिन रुपये की निकासी नहीं हुई वही पीछे एक लड़का ने मदद करने की बात कहकर मेरा एटीएम की हेराफेरी कर दिया और मेरे खाते से 59000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि बैंक के द्वारा मेरे रजिस्टर्ड नम्बर पर रुपये निकासी का मैसेज प्राप्त होने लगा .

वहीं पीड़ित ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस को दिया है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें