राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने ‘नारी शक्ति पुरस्‍कार’ प्रदान किए

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (सोर्स-पीआइबी)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 2020 और 2021 के लिए ‘नारी शक्ति पुरस्‍कार’ प्रदान किए

महिला सशक्तिकरण की दिशा में 2020 और 2021 में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं (प्रत्‍येक वर्ष के लिए 14) को अट्ठाईस पुरस्कार प्रदान किए गए

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2022 11:48AM by PIB Delhi
राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 2020 और 2021 के लिए ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए। यह पुरस्कार वर्ष 2020 और 2021 में 29 उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को प्रदान किए गए। अट्ठाईस पुरस्कार- (वर्ष 2020 और 2021 में प्रत्येक के लिए 14) – महिला सशक्तिकरण विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं को प्रदान किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO-2022-03-08-13-23-538V54.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO-2022-03-08-13-23-53(1)3U6W.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PHOTO-2022-03-08-13-23-53(2)1LTJ.jpg

महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए, महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनकी अथक सेवा और जबरदस्‍त तथा सकारात्मक बदलाव लाने के उत्प्रेरक के रूप में उनकी सराहना करने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। कोविड महामारी से उत्‍पन्‍न स्थिति के कारण वर्ष 2021 में 2020 के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका।

Click here for details of Awardees of ‘Nari Shakti Puraskar’


एमजी/एएम/केपी/एसएस

Join us on:

Leave a Comment