युवाओं की सहभागिता से गंगा को स्वच्छ निर्मल और अविरल बनाया जा सकता है – कृष्ण मुरारी

SHARE:

अनमोल कुमार

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता तथा गंगा दूत दो दिवसीय ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए पंडारक ग्राम पंचायत के सरपंच कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि युवाओं की सहायता से गंगा को स्वच्छ निर्मल और अविरल बनाया जा सकता है l
उन्होंने कहा कि गंगा घाटों की सफाई पदयात्रा प्रभात फेरी रैली पेंटिंग प्रतियोगिता वाद विवाद निबंध स्लोगन प्लास्टिक बैग का उचित प्रबंधन वृक्षारोपण ओडीएफ ग्राम घर-घर व्यक्तिगत संपर्क नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूकता पैदा कर गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सकता है l कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र पटना के तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम का संचालन स्वावलंबन के सचिव अनमोल कुमार ने की
कार्यक्रम का उद्घाटन पंडारक प्रखंड के सरपंच कृष्ण मुरारी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंडारक के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात खबर सत्यशरण, पुण्यार्क़ शिवा युवा महिला मंडल की सचिव अंजू देवी ग्राम मंगलम के सचिव भोला प्रसाद रेखा कुमारी अधिवक्ता बसंत कुमार एवं सतीश कुमार शिक्षक संगीत आचार्य ब्लू आनंद आदि ने प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला l

Join us on:

Leave a Comment