महिला दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की फोटो

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं स्लोगन राइटिंग कंपटीशन एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 द्वारा नारी सशक्तिकरण चुनौतियां एवं संभावनाएं पर संगोष्ठी एवं स्लोगन राइटिंग कंपटीशन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर के प्राचार्य डॉक्टर केसी झा एवं मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिरुद्ध कुमार सेवा योजना इकाई- 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय कुमार जयसवाल एवं इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार साह प्रोफेसर अनिल कुमार तिवारी, प्रोफेसर अवधेश रजक, डॉक्टर ब्रज भूषण तिवारी, डॉक्टर कमला पारी, डॉ प्रतिभा राजहंस, डॉ विनय कुमार, डॉक्टर स्वास्तिका दास, डॉ प्रज्ञा राय डॉ आशीष कुमार मिश्रा, महाविद्यालय के ग्रुप लीडर मृत्युंजय सिंह की उपस्थिति में इस कार्यक्रम की शुरुआत कुल गीत एनएसएस लक्ष्य गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ । इसके पश्चात आए हुए अतिथि गण को पौधा देकर सम्मानित किया गया! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बेटा भाग्य से प्राप्त होता है,परंतु बेटियां सौभाग्य से प्राप्त होती है! इसके पश्चात मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केसी झा ने बताया की, नारी को मां बताते हुए आज के व्यक्ति अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं परंतु कोई व्यक्ति मां के नाम से जाने जाए तो और अधिक गर्व महसूस होता है महाभारत का उदाहरण देते हुए जैसे कुंती पुत्र अर्जुन, राधे पुत्र कर्ण जैसे परिचय दिया करते थे ! इसके पश्चात डॉ रीना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई टू के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार साह ने नारी को बढ़ावा देते हुए महिला को हम स्त्री की तरह नहीं अपितु उसे एक व्यक्ति के रूप में देखा जाए तो अधिक श्रेयस्कर होगा! वहीं पर हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी ने अपना कथन प्रस्तुत करते हुए कहा कि धर्म की तुलना मां से करते हुए नारी से विमुख होना अर्थात पशुत्व माना जाना! इसके पश्चात डॉक्टर अवधेश रजक ने अपना कथन प्रस्तुत किया! इसके आगे डॉक्टर प्रतिभा राजहंस ने पुरानी सभ्यता के बारे में नारी पर होने वाले अत्याचार के बारे में बताया एवं आधुनिक युग की वीरांगना की वीरता का बखान किया! वहीं पर अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार तिवारी ने बताया नारी का एक ही शस्त्र है,वह है शिक्षा और उन्होंने यह भी बताया की महिला को सम्मान देना चाहिए परंतु पुरुष को अपमान कर के नहीं नहीं तो वह नारी भी शक्तिहीन हो जाती है! साथ ही गणित विभाग के डॉक्टर कमला मैम ने नारी पर चर्चा की ! एनएसएस समन्वयक डॉ अनिरुद्ध कुमार सभी को संबोधित करते हुए बताया कि पहले नारी की पूजा की जाती थी अब वह नारी आज हमारे दास ने नारी के बारे में बताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के बीच भाषण प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता रखा गया इसमें भाग लेने वाले स्वयं सेवकों की संख्या कुल 30 रही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के ग्रुप लीडर मृत्युंजय सिंह सूरज कुमार हरिओम कुमार विशाल कुमार जूही कुमारी अनमोल कुमार सौम्या मिश्रा इनाया प्रवीण एवं अन्य स्वयंसेवकों ने अपना अहम भूमिका निभाया

Join us on:

Leave a Comment