बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर, बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला शाखा भागलपुर कर्मियों द्वारा खगड़िया जिला में गृह रक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को राजकुमार जज 2 के द्वारा अपने निवास पर इतना मारा गया कि इलाज के दौरान उक्त गृह रक्षक की मृत्यु 14 फरवरी 2022 को पीएमसीएच पटना में हो गया। उसी बाबत मंगलवार को एक दिवसीय धरना के माध्यम से सर्वसम्मति से जज द्वारा किए गए दुर्व्यवहार कार्य की घोर निंदा की गईl साथ ही राजकुमार जज 2 खगड़िया के ऊपर एफआईआर में 302 धारा लगाते हुए अविलंब गिरफ्तार करने और मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष नंद गोपाल साह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार यादव, पवन कुमार यादव, सचिव विकास कुमार झा ,उप सचिव योगेंद्र मंडल, कोषाध्यक्ष उदय कुमार साह के अलावे कई बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के भागलपुर शाखा के कर्मी मौजूद थेl

Join us on:

Leave a Comment