जामताड़ा- बालू माफियाओं पर प्रशासन की कड़ी नजर!

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित पुलिस ने किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

कुंडहित(जामताड़ा)

कुंडहित थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन करने वालों के खिलाफ कुंडहित पुलिस ने मुहिम तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना क्षेत्र के अमलादही नदी से कुंडहित पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। पुलिस ट्रैक्टर को थाने मे सुरक्षित रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडहित पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कुंडहित थाना क्षेत्र के आमलादही नदी से अवैध बालु लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है| जिसके उपरांत पुलिस ट्रैक्टर को थाने मे सुरक्षित रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है । इधर कुंडहित थाना द्वारा किए गए उक्त कार्रवाई को लेकर बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment