ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा।बैंक पासबुक अपडेट कराने निकली लड़की लापता, परिजन जता रहे अपहरण की आशंका।
नालंदा में अपनी बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर मां आज नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में गुहार लगाने पहुंची। मामला भागन बीघा ओपी के मूसेपुर गांव की है। जहां बीते 25 फरवरी को बैंक पासबुक अपडेट कराने घर से निकली नाबालिक लड़की अभी तक लौट के नहीं आई है। जिससे परिजन किसी अनहोनी घटना की आशंका से चिंतित हैं। घटना के संबंध लड़की के परिजनों ने बताया कि बीते 25 फरवरी को दिनेश चौधरी की पुत्री अंशु कुमारी अपने घर से मुसेपुर से ग्रामीण बैंक का पासबुक अपडेट कराने निकली थी ।लेकिन शाम तक लौट कर घर नहीं आई ।परिजनों द्वारा जब उसके मोबाइल पर फोन लगाया गया तो लड़की मोबाइल बंद बताया ।इसके बाद अपने आसपास के परिजनों तथा दोस्तों से भी खोजबीन की गई लेकिन किसी के पास लड़की की सूचना नहीं मिली। थक हार कर घटना के दो दिनों के बाद किसी अनहोनी की आशंका से परिजन इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी गई। लेकिन घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से हताश लड़की के पिता और मां कर आज इसकी शिकायत लेकर नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई।
बाइट–परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




