प्रशिक्षु शिक्षकों को MLC सर्वेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण भ्रमण रथ किया रवाना !

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के प्रशिक्षु शिक्षकों को सर्वेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण भ्रमण रथ को रवाना किया

बेगूसराय बिहार

बेगुसराय गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन के सत्र 2020-22 के प्रशिक्षुओं के द्वारा एशिया का प्रसिद्ध कावर झील, पक्षी अभयारण्य और सिद्ध पीठ माता जयमंगला का ऐतिहासिक मंदिर, पर्यावरण शिक्षण अन्तर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी प्रो0 विपिन कुमार ने बताया कि पर्यावरण शिक्षण के प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए इस भ्रमण की योजना बनाई गयी ताकि ये भावी शिक्षक अपने जिले में स्थित पक्षी अभयारण्य तथा कावर झील ओब्जर्वेशन कर रिपोर्ट तैयार कर सकें। भ्रमण का कार्यक्रम गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर से आरंभ किया गया जिसे हरी झंडी दिखाकर काॅलेज के निदेशक व बिहार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित कर कहा कि प्रकृति को समझने के लिए भ्रमण आवश्यक है। प्रशिक्षुओं एवं छात्रों को अर्जर्वेशन के लिए विभिन्न स्थानों का भ्रमण समय-समय पर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के लिए स्व अनुशासन और विनम्रता का महत्व बताया और शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डाॅ0 राजेश सिंह ने कहा कि सत्र के दौरान शैक्षणिक भ्रमण बहुत ही आवश्यक है इस प्रयास एवं नेतृत्व के लिए प्रो0 विपिन कुमार को बधाई और शुभकामनाएं।
मौके अवसर पर परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के प्रभारी प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ तथा हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ कामायनी कुमारी भ्रमण में साथ-साथ रहकर प्रशिक्षुओं को पर्यावरण के महत्व और इसके संरक्षण से संबंधित बातें बताई।
कावर झील को बिहार का पहला नम भूमि (वेटलैंड) पक्षी विहार का दर्जा 1989 में ही दिया गया है जहाँ जाड़ों में प्रवासी पक्षी आते हैं। भ्रमण में सत्र 2020-22 के लगभग 50 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं में अभिषेक आनंद, लक्ष्मण, सिकंदर, कृष्णा, अलका बाला, आरती, कुमारी चित्रा, निशांत, सन्नी, सतीश, बुलेट, प्रिंस, अविनाश, सर्वेश, अंजली, अर्चना, केशव, आजाद, कुंदन, राहुल, लक्ष्मी, देवरथ, पिंकेश, आकर्षण, मो0 ईरशाद, प्रवीण, काजल, सिंटू, सौरभ, राजकुमार, शिवानी, स्वीटी, अलका मेहता, संतोष, अमन, मन्नू, बंधू सूरज, अर्जुन, रिशु, मो0 जियाउल हक, नेहा, अमृता, आकांक्षा, रागिनी आदि उपस्थित थी।

Join us on:

Leave a Comment