एसएसबी 35 वीं बटालियन ओर से मेधा स्पोर्ट्स कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट दुमका)

विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं खेल सामग्री देकर किया गया सम्मानित

काठीकुंड(दुमका)

आज सोमवार को एसएसबी 35 वीं बटालियन नारगंज,काठीकुंड द्वारा प्रखण्ड के तिलाइटाड मैदान में कमांडेंट मनोरंजन पांडे के नेतृत्व में मेघा स्पोर्ट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया|अवसर पर एसिस्टेंट कमांडेंट फूल सिंह मीणा ,नारगंज प्रभारी डी समन्वय,प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित एसएसबी के जवान मौजूद थे। फुटबॉल प्रतियोगिता में नकटी , शहरीटोला,तिलाइटाड,भुइभंगा सहित आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी एवं खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया।एसएसबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ नवीन कुमार के नेतृत्व में मानव चिकित्सा शिविर आयोजित कर सैकड़ों गरीबों की जांच कर मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। अवसर पर कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डे ने बताया कि एसएसबी लगातार एक सप्ताह से सुदूर इलाको के गरीब , असहाय, व जरूरतमंदों के बीच धोती,साडी,लूंगी, लालटेन आदि का वितरण कर लोगों को सहायता देने का काम कर रही है। जानकारी के अनुसार एसएसबी द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच शिविर के माध्यम से मानव चिकित्सा,मुफ्त दवा,पशु चिकित्सा,किसानों को खेती का सामान,रशोई में उपयोग होने वाले बर्तन,बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री,खेल प्रेमियों को खेल का सामान के साथ जरूरत मंदों के बीच कपड़ा एवं जरूरत का सामान उपलब्ध कराए जाने से लोगों के बीच पुलिस प्रशासन में विश्वास व प्रेम जगा है।

Join us on:

Leave a Comment