बेगुसराय:- लापता वाहन चालक की बरामदगी के लिये NH 31 जाम !

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय जिले के डेयरी वाहन चालक दरभंगा जिले में 1 मार्च से लापता हो गया जिसकी बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने बेगूसराय में एनएच 31 को जाम कर हंगामा किया गया। दरअसल बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर गांव निवासी जनार्दन यादव 1 मार्च को बेगूसराय गंगा डेयरी से दूध वाहन लेकर दरभंगा गया था जहां आरोप है कि कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास से लापता हो गए, लावारिस हालत में वहां गाड़ी लगी हुई है। इस संबंध में दरभंगा में शिकायत भी की गई लेकिन जनार्दन यादव का कोई पता नहीं चल सका और ना ही ही कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से नाराज होकर बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के निकट एन एच 31 जाम कर दिया है। जाम की सूचना पर लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि दरभंगा जिले से वाहन चालक जनार्दन यादव लापता हो गया शिकायत की गई लेकिन पुलिस कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है परिजनों और स्थानीय लोगों ने जनार्दन यादव की बरामदगी को लेकर एनएच 31 को जामकर हंगामा कर रहे हैं। परिजनों ने 5 मार्च को बेगूसराय एसपी ऑफिस पहुंचकर भी इस की बरामदगी को लेकर मांग कर चुके हैं।

Join us on:

Leave a Comment