प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की हत्या कर शव कुएँ में फेंका

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा में बीते 25 फरवरी को वार्ड नम्बर 7 से एक युवक का शव कुएँ से बरामद हुआ था।
युवक 19 फरवरी से ही गायब था, परिजनों ने पुलिस को सूचना इसलिये नही दी थी कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था , गैसिंग और शराब जैसे अवैध व्यापार में लिप्त था और पहले भी जेल जा चुका था।
19 फरवरी की रात को वो अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहाँ प्रेमिका के पिता द्वारा उसे देख लिया गया, आवेश में आकर प्रेमिका के पिता गुड्डू तांती ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और गला दबाकर हत्या कर कमरा बन्द कर दिया , इसके बाद अपनी बेटी को लेकर एक रिश्तेदार के यहाँ छोड़ आया, पुनः वापस आकर रात में मिडिल स्कूल के पास कुएँ में शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से फेंक दिया और फरार हो गया।
25 फरवरी को शव बरामद होने के बाद पुलिस के सामने प्रेम प्रसंग का एंगल आया।
जिसके बाद आरोपी लड़की और परिजनों से पूछताछ कर मोकामा थानाध्यक्ष राजनन्दन और उनकी टीम ने सारे मामले का खुलासा कर लिया।
गुड्डू तांती ने स्वीकार कर लिया कि उसने अपनी बेटी के साथ जब करन को देखा तो आवेश में हत्या कर फेंक दिया था। मोकामा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी साझा की।
Byte अरविंद प्रताप सिंह,ASP, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment