पंडारक थाना ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ बदमाश को पकड़ा

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाये गये समकालीन अभियान के दौरान पंडारक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली की नवनिर्मित सरहन फोरलेन के पास अपराधियों की सक्रियता देखी गई है जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी बीच थानाध्यक्ष ने गश्ती दल में शामिल राहुल कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों को सचेत होकर बदमाश को पकड़ने के लिये नाकेबंदी करने को कहा। और दूसरी तरफ से खुद भी पहुँचे जिसके उपरांत पुलिस ने उक्त बदमाश को एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस समेत दबोच लिया। उक्त बदमाश की पहचान सिंटू उर्फ प्रकाश कुमार पिता कामेश्वर राय ग्राम सरहन थाना पंडारक के रूप में हुई है।

Join us on:

Leave a Comment