नवादा:- वज्रपात की चपेट में आने से मजदूर की मौत!

SHARE:

:- अनिल शर्मा

नवादा जिले धमौल ओपी क्षेत्र के अटारी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अटारी गांव निवासी देवनंदन चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र पिंटू चौधरी बधार से शौच कर घर लौट रहा था, तभी अचानक मेघ गर्जन के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए युवक एक ताड़ के पेड़ के नीचे छुप गया। जिसके बाद ताड़ पर बज्रपात हो गया। जिससे पिंटू वज्रपात की चपेट में आ गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए आनन-फानन में पकरीबरामा पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment