ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ़ शहर के 27 केन्द्रों पर आज 27 फरवरी को निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा ली गई. इसमें 18 हजार 18 अभ्यर्थी शामिल हुए। डीईओ केशव प्रसाद ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया. सभी केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अलावा दिन भर सभी केन्द्रों पर गश्ती दल निरीक्षण करते रहे. साथ ही, अभ्यर्थियों की हरक़तों पर वीडियोग्राफी से नजर रखी गई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा में लगे अधिकारियों को अपने ड्यूटी स्थल पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम ढाई घंटे पहले पहुंचना तय कर दिया गया था. उन सबों के जिम्मे था कि वे किसी भी केन्द्र के आस पास भीड़ इकट्ठा न होने दें. हर उड़नदस्ता टीम के साथ चार-चार पुलिस के जवान तैनात थे। इस दौरान किसी भी अभ्यर्थी को बिना जांच के प्रवेश के इजाजत नहीं दी गई. परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में दिए गए मानक द्वारा ही वहां उपस्थित होने दिया गया.
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




