ऋषिकेश की रिपोर्ट
जन अधिकार पार्टी के युवा नेता राजू दानवीर शनिवार को रहुई प्रखंड के मिल्कीपर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक भागीरथ यादव की परिजनों से की मुलाकात। दरअसल रविवार 20 फरवरी को रहुई के भागन बिगहा थाना क्षेत्र के एक होटल के समीप ईंट-पत्थर से कूच कर दिव्यांग मिल्कीपर निवासी उपेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र भागीरथ कुमार की हत्या कर बदमाशों ने शव को पुल के नीचे फेंक दिया। इसके बाद जाट नेता राजू दानवीर भी आज मिल्की पर गांव पहुंचे और मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक दिव्यांग की बेरहमी से हत्या कर दी गई लेकिन घटना के 6 दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार को पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में शराब खोजने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पुलिस कर रही है लेकिन अपराधी को खोजने के लिए पुलिस क्या कर रही है। पूरे बिहार की यही स्थिति है, आप दरभंगा, बिहारीगंज और गया की घटना को देख लीजिए। उन्होंने कहा कि जब टिकट अपराधियों और माफियाओं को दिया जाएगा तो फिर बिहार कैसे अच्छा होगा।




